तिरंगा मामले में भाजपा ने की राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के पार्टी के युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जम्मू पहुंचने पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और महासचिव अनंत कुमार को हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस सिलसिले में आज शाम राष्ट्रपति से बात की और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
राजनाथ ने एक बयान में कहा, "मैंने राष्टपति से आग्रह किया है कि शांति की चाहत में हमारी स्वतंत्रता को खतरे में न डाला जाए।"
तीनों नेताओं को जम्मू हवाई अड्डे पर रोके जाने के बारे में राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा, "आप तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications