कैटरीना और प्रियंका के आवासों पर आयकर की छापेमारी जारी (लीड-1)
सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे शुरू छापेमारी सूचना मिलने तक जारी थी। दोनों अभिनेत्रियों पर आय के हिसाब से कर की आदायगी नहीं करने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक इनके करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसमें दोनों अभिनेत्रियों के मुम्बई के पश्चिमी उपनगर इलाके में स्थित आवास शामिल हैं। प्रियंका के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने दोनों अभिनेत्रियों के सचिवों के घरों, उनके दफ्तरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।
आयकर विभाग यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि पिछले वर्ष ज्ञात स्रोतों से हुई आय के हिसाब इन दोनों अभिनेत्रियों ने कर की अदायगी की, कि नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications