राडिया और स्पेक्ट्रम घोटाले पर केंद्र को नोटिस
इस बारे में सेंटर फॉर पब्लिक इंटेरेस्ट लिटीगेशन (सीपीआईएल) की ओर से दायर एक याचिका पर न्यामूर्ति जी. एस. गांगुली और एस. एस. निज्जर की खंडपीठ ने केंद्रीय गृह सचिव को भी नोटिस जारी किया।
सीपीआईएल की ओर से न्यायालय से नीरा राडिया मामले का खुलासा करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा का आश्वासन दिलाने की वकालत की गई।
यद्यपि, सरकारी या निजी क्षेत्र में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले को सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान है लेकिन वह तभी हासिल हो सकता है जब वह व्यक्ति केंद्रीय सतर्कता आयोग के पास शिकायत करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications