ताजिकिस्तान, पाकिस्तान में भूकम्प के झटके (लीड-1)
भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। ताजिकिस्तान के भूकम्प के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पेशावर शहरों में भी धरती हिलने लगी।
समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अमेरिकी भूसर्वेक्षण विभाग के हवाले से खबर दी है कि भूकम्प का केंद्र ताजिकिस्तान के काराकुल क्षेत्र से 95 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
इससे पहले गत 19 जनवरी को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 7.2 तीव्रता का भूकम्प आया था। इसमें मामूली नुकसान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications