उप्र में सर्दी से राहत
पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं में कमी और धूप खिलने से सर्दी का असर कम हुआ है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। न्यूतनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान सामान्य से आसपास रहेगा।
उन्होंने कहा कि रात में ही सर्दी का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप खिलने से सर्दी से काफी राहत मिलेगी।
सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications