प्रियंका और कैटरीना के घरों पर आयकर छापे
मुम्बई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के मुम्बई स्थित आवासों पर सोमवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की।
सूत्रों के मुताबिक अपनी आय के हिसाब से कर की आदायगी नहीं करने के कारण आयकर विभाग ने दोनों अभिनेत्रियों के यहां छापेमारी की। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई छापेमारी सूचना मिलने तक जारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications