अवैध कारतूसों के साथ 3 गिरफ्तार
शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने खुफिया सूचना के आधार पर रविवार देर रात करीब पच्चीस वर्ष के इन तस्करों को गिरफ्तार किया।
मेडिकल थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि बरामद जिंदा कारतूस 315 बोर के हैं, जो आमतौर पर तमंचों में प्रयोग होते हैं। पूछताछ की जा रही है कि कारतूसों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई।
कौंतुरा ने कहा कि प्रारम्भिक जांच में पता चला कि पकड़े गये तस्कर पिछले दो तीन सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर में सक्रिय विभिन्न कुख्यात अपराधियों को कारतूस बेच रहे थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में एक स्थानीय जबकि अन्य दो मुरादाबाद और बिजनौर निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications