पंडित भीमसेन जोशी नहीं रहे (लीड-1)
उनके चिकित्सक अतुल जोशी ने बताया कि जोशी का निधन सुबह 8.05 बजे सहयाद्री अस्पताल में हुआ।
जोशी कई बीमारियों से जूझ रहे थे और उन्हें किडनी से सम्बंधित बीमारियां भी थी। जोशी को 31 दिसम्बर को सहयाद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें 25 दिनों तक गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।
अतुल जोशी ने कहा, "शनिवार शाम को उनकी स्थिति और खराब हो गई। तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति खराब होती गई और सुबह 8.05 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।"
जोशी के निधन के समय उनके निकट सम्बंधी और परिवार के सदस्य उनके पास मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि जोशी को वर्ष 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वह किराना घराने से ताल्लुक रखते थे। वह खय्याल गायकी और भजन के लिए प्रसिद्ध थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications