अमेरिका में गोलीबारी, 4 पुलिस अधिकारी घायल
वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के डेट्राएट में एक बंदूकधारी ने अचानक एक पुलिस थाने में घुसकर गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान हमलावर को मार गिराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डेट्राएट पुलिस प्रमुख रॉल्फ गुडबी जूनियर ने कहा कि गम्भीर रूप से घायल होने के बाद भी सभी पुलिस अधिकारी जीवित हैं।
अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति पिस्तौ लेकर करीब 4 बजे पुलिस स्टेशन में दाखिल हुआ।
गुडबी ने कहा कि हमने जवाबी गोलीबारी की जिसमें वह मारा गया। उक्त व्यक्ति की पहचान करने को कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications