सुब्रत राय और 5 अन्य के खिलाफ वारंट जारी
सहारा के अधिकारियों को नौ फरवरी को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता नीरज पांडे ने आरोप लगाया गया था कि सहारा कम्पनी ने देश भर की 17 टाउनशिप परियोजनाओं में निवेशकों के साथ छल किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके साथ सहारा समूह की योजना में निवेश करने वाले अन्य लोगों को निर्धारित फ्लैट नहीं दिए गए।
शिकायतकर्ता ने सहारा अधिकारियों पर धोखेबाजी, कागजातों में हेराफेरी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया।
सहारा समूह ने 2003 में देश भर में 217 प्रस्तावित टाउनशिप परियोजनाओं के साथ आवासीय योजना शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications