कलमाडी, भनोट राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति से बाहर (लीड-1)
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी एवं उनके सहयोगी ललित भनोट को उनके पद से हटा दिया। केंद्र ने यह कदम पिछले खेल आयोजन में भारी वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों को देखते हुए उठाया है।
केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री अजय माकन ने 'टाइम्स नाउ' चैनल से कहा, "दोनों को हटा दिया गया है।"
पिछले वर्ष तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेल आयोजन के तीन माह बाद उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण हटाया गया है।
माकन ने कहा कि सरकार कलमाडी को भारतीय ओलंपिक खेल संघ के अध्यक्ष पद से भी हटाने के लिए 'वैधानिक सलाह' ले रही है।
उन्होंने कहा कि दोनों आयोजन समिति से बाहर हो गए हैं, ताकि भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने कोई अड़चन न रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications