पश्चिम बंगाल में झारखण्ड की नक्सली नेता गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(आपराधिक जांच विभाग) राज कनौजिया ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "आकांक्षा को कंक्सा स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।"
नक्सली संगठन की क्षेत्रीय समिति की सदस्य हत्या, राजद्रोह और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कम से कम 10 मामलों में शामिल होने के कारण झारखण्ड पुलिस की वांछित सूची में थी।
कनौजिया ने कहा, "झारखण्ड पुलिस ने हमें बताया था कि आकांक्षा कंक्सा में छिपी हुई है और उसकी गिरफ्तारी में हमारी मदद मांगी थी।"
आकांक्षा को मंगलवार को बर्दवान की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकांक्षा गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले कुछ महीने से कंक्सा में छिपी हुई थी लेकिन वह बर्दवान से ही अपनी गतिविधियों का संचालन कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications