जेठमलानी और यूरोपीय संघ दल के खिलाफ प्रदर्शन
सेन की जमानत याचिका पर सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जेठमलानी के यहां पहुंचने की खबर मिलते ही एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता उच्च न्यायालय तक जाने वाले रास्ते पर आ गए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एबीवीपी कार्यकताओं ने यूरोपीय संघ के दल को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने 'जेठमलानी वापस जाओ' और 'जेठमलानी मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उच्च न्यायालय परिसर के चारों ओर पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications