गम्भीर भूमिकाएं करना चाहते हैं वारसी
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हास्य फिल्म 'डबल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि अब वह एक बार फिर से गम्भीर फिल्मों का रुख करना चाहते हैं।
वारसी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने पोस्ट में कहा है, "डीडी (डबल धमाल) के बाद कोई भी अन्य हास्य फिल्म करने से पहले में कम से कम से दो गम्भीर फिल्मों में भूमिका निभाना चाहता हूं।"
वारसी ने 1996 में 'तेरे मेरे सपने' से अपने करियर की शुरूआत की थी।
उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'सलाम नमस्ते', 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में बेमिसाल अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications