भारती एयरटेल ने कर्नाटक में शुरू की 3जी सेवा
पिछले साल सरकार द्वारा 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कम्पनी ने कुल 22 दूरसंचार सर्किलों में से 13 सर्किल हासिल किए थे।
कम्पनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने ग्राहकों को इंटरनेट उपयोग की सीमा निर्धारित करने की सुविधा दी है। यानी, इसके तहत ग्राहक द्वारा निर्धारित सीमा तक इंटरनेट उपयोग हो जाने पर उन्हें सावधान किया जा सकेगा।
इस लांचिंग के साथ ही रिलायंस और टाटा टेलीसर्विसेज के बाद भारती एयरटेल देश में 3जी सेवा लांच करने वाली तीसरी निजी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी बन गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications