शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 144 अंक ऊपर (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 88.16 अंक की तेजी के साथ 19,095.69 अंक पर खुला। सेंसेक्स ने 19,194.46 के ऊपरी और 18,998.38 अंक के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी रही। एसबीआई (3.66 फीसदी), टाटा स्टील (3.06 फीसदी), ओएनजीसी (3.05 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.96 फीसदी) और एचडीएफसी (2.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में विप्रो (2.57 फीसदी), आरआईएल (1.57 फीसदी), सिप्ला (1.49 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.11 फीसदी) और रिलायंस कम्युनिकेशन (1.07 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.60 अंक की तेजी के साथ 5717.10 पर खुला। निफ्टी ने 5756 के ऊपरी और 5697.75 अंक के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। मिडकैप 60.48 अंक तेजी के साथ 7252.35 पर और स्मॉलकैप 70.37 अंक की तेजी के साथ 9,016.54 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.40फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.93 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (1.20 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (0.97 फीसदी) और रियल्टी (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.03 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1650 शेयरों में तेजी और 1137 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 189 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications