भाजपा ने भीमसेन जोशी के निधन पर शोक जताया

जोशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक बयान जारी कर कहा, "दशकों से अपने मधुर एवं ओजस्वी स्वर से सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले की आवाज अब कभी सुनाई नहीं देगी। यह विश्वास नहीं होता। उनके यूं चले जाने से लगता है कि संगीत के इंद्रधनुषी रंगों में से एक रंग लुप्त हो गया है।"

गडकरी ने कहा, "किराना घराना के पंडित भीमसेन जोशी ने 'मेरा' और 'तुम्हारा' सुरों को मिलाकर 'हमारा सुर' बनाया था। आज यही स्वर शांत हो गया है। उनके निधन से न केवल संगीत की दुनिया और उनके प्रशंसकों का चहेता चला गया है, अपितु भारत का रत्न भी हमसे दूर चला गया है।"

गडकरी ने कहा, "मैं उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं, साथ ही उनके परिजनों तथा प्रशंसकों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+