भीमसेन जोशी के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग
जोशी का आवास 'कलाश्री' नवी पीठ इलाके के मध्य में स्थित है। उनके आवास के बाहर लोग जोशी के अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। जोशी का सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया।
भीमसेन जोशी को श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ गायिका प्रभा अत्रे और अरूण दते, प्रख्यात सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान, प्रमुख गायिका शिवानी शिंदे, उपेंद्र भट्ट, आनंद भट्ट और मालिनी राजुरकर शामिल थे।
अरूण दते ने कहा, "पंडित जी भारतीय शास्त्रीय संगीत के खयाल गायकी के सबसे प्रमुख व्यक्ति थे। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।" प्रभा अत्रे ने जोशी को विश्व रत्न करार दिया।
पंडित जोशी का अंतिम संस्कार सोमवार को तीन बजे के बाद किए जाने की संभावना है।
जोशी के परिवार के एक सदस्य ने बताया, "राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है।"
किराना घराने के शास्त्रीय संगीत सीखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जोशी को 'खयाल', 'अभंग' तथा 'भजन' गायकी के लिए जाना जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications