भाजपा नेताओं को केंद्र के इशारे पर रोका गया : भाजपा
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगया है कि केंद्र सरकार के इशारे पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पार्टी महासचिव अनंत कुमार को जम्मू हवाई अड्डे पर रोका गया है।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सुषमा, जेटली और अनंत को रोकने का निर्णय सिर्फ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का नहीं है। यह भारत सरकार के निर्देश पर हुआ है।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में तनाव चाहती है और भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।
प्रसाद ने कहा, "न तो कांग्रेस, न पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और न जम्मू एवं कश्मीर के अवाम से हमारा टकराव है। हमारा टकराव उन अलगाववादियों से है, जो तिरंगा फहराने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन यह आश्चर्य की बात है को इस टकराव को कांग्रेस बनाम भाजपा का रूप दिया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications