आतंकी हमले की आशंका, जम्मू एवं कश्मीर में कड़ी चौकसी (लीड-1)
सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय सुरक्षा मामलों पर हर घंटे सूचना का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कार बम या देसी बमों के माध्यम से विशेष तौर पर श्रीनगर में धमाका करने की फिराक में है।
सूत्र ने बताया, "इसके मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।"
सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन स्थल बख्शी स्टेडियम और आसपास के इलाकों में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संख्या बड़ा दी गई है।
लश्कर फिदायीन या आत्मघाती हमलों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है लेकिन कार बम विस्फोट करने में भी उसे महारत हासिल है। वह हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर काम करता है और आतंकवाद से पीड़ित इलाकों में कई लोग उससे सहानुभूति रखते हैं।
सूत्रों ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा मामलों पर केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम के साथ निरंतर सम्पर्क में हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की राष्ट्रीय एकता यात्रा की वजह से इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 12 जनवरी को कोलकाता से यात्रा शुरू कर दी है। इसका मंगलवार को राज्य में दाखिल होने का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications