सुषमा, जेटली और अनंत को जम्मू हवाई अड्डे पर रोका गया

जम्मू, 24 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव अनंत कुमार को सोमवार को जम्मू हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय एकता यात्राा में हिस्सा लेने के लिए तीनों नेता सोमवार अपराह्न् जम्मू पहुंचें। यहां से उनका श्रीनगर जाने का कार्यक्रम था लेकिन पुलिस ने उन्हें जम्मू हवाई अड्डे से बाहर जाने और शहर में प्रवेश करने से रोक दिया।

पुलिस अधिकारियों ने सुषमा, जेटली और अनंत से कहा है कि शहर में उनके प्रवेश से समस्या पैदा हो सकती है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीनों नेताओं को रोकने के निजी तौर पर आदेश दिए हैं।

फिलहाल तीनों नेता खुद को रोके जाने के का विरोध कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+