आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 30.5 फीसदी बढ़ा

पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 1,101 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि बैंक और उसके सभी सहायक कारोबारों का कुल शुद्ध लाभ कारोबारी साल के पहले नौ महीनों में 36 फीसदी बढ़कर 4,525 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में नौ महीनों का कुल शुद्ध लाभ 3,328 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 8.78 फीसदी बढ़कर 8,444.75 करोड़ रुपये हो गई।

इस अवधि में बैंक की ब्याज से होने वाली आय में 12.3 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 2,312 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान शुल्क से होने वाली आय में 14.3 फीसदी वृद्धि हुई और बचत खाते की कुल राशि में 26.5 फीसदी की वृद्धि हुई।

तीसरी तिमाही में बैंक के चालू खातों और बचत खातों में जमा रकम में 44.2 फीसदी वृद्धि हुई।

इस दौरान बैंक की गैर निष्पादित सम्पत्तियों में 34.9 फीसदी की गिरावट हुई और यह घटकर 2,873 करोड़ रुपये हो गयी।

सोमवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 1,083.90 रुपये पर बंद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+