मुम्बई में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म (लीड-1)
अस्पताल में कुछ मरीजों के परिजनों द्वारा हाथापाई करने की वजह से सोमवार तड़के से 150 से अधिक रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "डीन ने डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा क्योंकि बहुत से अन्य मरीजों को जल्द देखरेख की जरूरत है।"
अधिकारी ने बताया, "चिकित्सक हड़ताल खत्म करने को राजी हो गए हैं और काम पर लौट रहे हैं। कई विभागों में और बहुत से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।"
अस्पताल के डीन और चिकित्सकों के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया गया। डीन ने इस मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया है और उक्त मरीज के रिश्तेदारों से कायदे से पेश आने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications