श्रीलंकाई नौसेना का भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी से इंकार

कोलम्बो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने अपनी नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरे की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोपों का सोमवार को कड़े शब्दों में खण्डन करते हुए कहा कि कुछ तत्व दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन अथुला सेनार्थ ने कहा कि नागापट्टिनम जिले के कोडिकराई तट पर शनिवार की कथित गोलीबारी की घटना में उसके किसी कर्मी का हाथ नहीं है। इस घटना में एक मछुआरे की मौत हो गई थी तथा दो घायल हो गए थे।

प्रवक्ता ने कहा, "उत्तरी तट पर गश्त लगा रहे हमारे पोत का इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। यकीनन कुछ तत्व हैं जो पड़ोसी देशों के अच्छे सम्बंधों को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

श्रीलंकाई नौसेना पर 10 दिन पहले भी ऐसा ही आरोप लगाया गया था।

दिल्ली में श्रीलंकाई उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम ने शनिवार की गोलीबारी में सरकार के शामिल होने से इंकार किया है।

करियावासम को एक अन्य मछुआरों के मारे जाने की घटना पर गत 13 जनवरी को भारत सरकार ने तलब किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+