बच्चे की मौत के बाद भीड़ का हंगामा
जिले के चौरीचौरा कस्बे में आठ साल के एक बच्चे को रोडवेज बस ने उसके घर के ही पास कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मौके से फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज भीड़ ने बस व अन्य कई निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया। भीड़ ने सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाया।
चौरी-चौरा थाना प्रभारी सी. पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि उग्र भीड़ ने गोरखपुर-देविरया मार्ग को जाम कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ की हिंसक झ्झड़प हो गई।
उन्होंने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications