चिली के राष्ट्रपति ने हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतारा
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एक रेडियो 'बियो बियो' ने खबर दी है कि राष्ट्रपति पिनेरा को ईंधन की कमी के कारण हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण मजबूरन उसे कुरेनाइप में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।
इस घटना की सूचना ऑनलाइन समाचार पत्र 'ईएल मोस्ट्रेडोर' द्वारा भी दी गई थी।
मीडिया की खबरों के मुताबिक शनिवार दोपहर यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति पिनेरा रॉबिंसन आर44 हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे।
उधर, राष्ट्रपति ने इन खबरों का खंडन करते हुए संवाददाताओं से कहा, "मैं राबिंसन आर44 को उड़ा रहा था और हमने उसमें ईंधन भरने के लिए कोबक्यूरा के निकट उतारने का फैसला किया था।"
उन्होंने कहा कि योजना के मुताबिक ही हेलीकॉप्टर को नीचे उतारा गया था यह आपात स्थिति में नहीं उतरा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications