घाटी में सर्दी से राहत के आसार नहीं
लद्दाख के लेह और कारगिल में तापमान क्रमश: शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग एक अधिकारी ने बताया, " ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।"
पहलगाम में तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और गुलमर्ग में यह शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
अधिकारी ने बताया, "शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।"
उन्होंने बताया कि मौसम की मौजूदा स्थिति से तुरंत राहत मिलने वाली नहीं है। घाटी भर में मंगलवार तक मौसम के शुष्क और सर्द रहने की संभावना है।
यातायात अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल क्षेत्र में सड़क पर भारी फिसलन होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सोमवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए यातायात की अनुमति दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications