कश्मीर में भूकम्प के झटकों से दहशत (लीड-1)
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है। भूकम्प के झटके 8.15 बजे महसूस किए गए।"
अधिकारी ने बताया, "भूकम्प का केंद्र ताजिकिस्तान में 38.4 उत्तरी अक्षांश और 72.2 पूर्वी देशांतर में था। घाटी में इसका असर मध्यम होने की वजह से अब तक जानमाल के किसी किस्म के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।"
भूकम्प के झटकों के कारण कई स्थानीय लोग घर से बाहर आ गए। उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले में रहने वाले अब्दुल माजिद ने बताया, "भूकम्प के झटके की वजह से मेरा बिस्तर हिलने लगा और मैं घबराकर घर से बाहर निकल आया।"
वर्ष 2005 में रिक्टर पैमाने पर 7.6 की तीव्रता के भूकम्प में नियंत्रण रेखा के दोनों ओर के हजारों लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications