Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय नहीं जाएंगे येदियुरप्पा (राउंडअप)

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से यह पूछे जाने पर कि क्या वह भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्यपाल द्वारा उनके खिलाफ अभियोग चलाने की दी गई अनुमति पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करेंगे।

इस पर येदियुरप्पा ने कहा, "नहीं, मैं इसके लिए उच्च न्यायालय नहीं जा रहा हूं।"

विधि विशेषज्ञों और पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "उनके खिलाफ बेंगलुरू न्यायालय में निजी शिकायतें दाखिल की गई हैं। चलिए देखते हैं आगे क्या होता है।"

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेताओं सहित कर्नाटक के सांसदों का एक शिष्टमंडल सोमवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मिलकर उन्हें भारद्वाज के व्यवहार के बारे में बताएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से भी मुलाकात करने की योजना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद येदियुरप्पा ने राज्यपाल हंसराज भारद्वाज द्वारा उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति को चुनौती देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राजनीतिक और कानूनी रणनीति पर चर्चा की।

येदियुरप्पा सोमवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी मुलाकात करने वाले हैं। गडकरी अपनी पांच दिनों की चीन यात्रा से रविवार रात यहां पहुंचेंगे।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले येदियुरप्पा ने बेंगलुरू में पत्रकारों से कहा, "राज्य में लोकतांत्रित रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वह राज्यपाल को वापस बुलाने की राष्ट्रपति से मांग करें।"

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने पद से हटने से इंकार किया और जोर देकर कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है इसके लिए वह अंत तक संघर्ष करेंगे और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे।

बेंगलुरू में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल हंसराज भारद्वाज द्वारा कार्रवाई की मंजूरी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री राज्य में राजनीतिक हालात की जानकारी देने और उठाए जाने वाले अगले कदम के सम्बंध में पार्टी नेतृत्व से मशविरा करने के लिए रविवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री पार्टी नेतृत्व से सलाह लेने के बाद राज्यपाल के अभियोग चलाने के आदेश को कर्नाटक उच्च न्यायालय में सोमवार को चुनौती देने का फैसला करेंगे, जहां विशेष लोकायुक्त अदालत में वकील के. एन. बलराज और सिराजिन बाशा ने शनिवार को दो आपराधिक मामले दायर किए थे।"

कानूनी सलाहकार और पार्टी के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी और वरिष्ठ वकील सत्यपाल जैन राज्यपाल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका का मसौदा तैयार करने में मुख्यमंत्री की मदद कर सकते हैं।

भूमि हथियाने और उसे सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने सम्बंधी दो मामलों में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोमवार को न्यायाधीश सी. बी. हिप्परागी की विशेष अदालत में सुनवाई होगी।

इन आरोपों में येदियुरप्पा के अलावा उनके दो बेटों सिमोगा से सांसद बी. वाई. राघवेंद्र और बी.वाई.विजेंद्र, दामाद आर. एन. सोहन कुमार, पूर्व भाजपा मंत्री एस. एन. कृष्णानैया सेट्टी और 'दावलगिरी प्रोपर्टी डेवलेपर्स लिमिटेड' के मालिक सहित अन्य करीबी सहयोगियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में भारद्वाज की कार्रवाई को लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताने के साथ ही राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को संसद के बजट सत्र में उठाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+