भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी
खटीमा कोतवाल के.एन. आर्या ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके तहत नियमित रूप से पुलिस व एसएसबी जवान गश्त कर रहे हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने के साथ पर उस पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा से जुड़े झनकइया, मेलाघाट, नगला तराई, लालकोठी आदि गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक भी आहूत की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications