वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौत
उधमसिंह नगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में उधमसिंह नगर के आईटीआई काशीपुर चौकी अंतर्गत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
आईटीआई काशीपुर चौकी इंचार्ज रमेश तनवर ने बताया कि रविवार शाम काशीपुर से बाजपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार कलुवा निवासी बिजनौर (30) की मौत हो गई। घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications