राष्ट्रीय महोत्सव बनेगा मनाली विंटर कार्निवाल : धूमल

शिमला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को मनाली विंटर कार्निवाल को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने हिडिम्बा मंदिर से पांच दिवसीय राज्यस्तरीय 13वें विंटर कार्निवार्ल में भाग लेने आए सांस्कृतिक दलों की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा मनाली में 'विंटर कार्निवाल' महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर की। विंटर कार्निवाल के अवसर पर उन्होंने घाटी के लोगों को बधाई दी तथा कार्निवाल में भाग लेने वाले दलों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के आयोजन से घाटी में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रो़ धूमल ने मनाली में 1़60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं तथा इंटरनेट सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित बनाया जाएगा और प्रार्थियों को कम्प्यूटरीकृत दस्तावेज उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मनाली में मिनी सचिवालय का वर्ष 2002 में शिलान्यास किया गया था, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई गई है। धूमल ने कहा कि लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक तंत्र को परामर्श दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के मालरोड के समान मनाली के माल रोड को भी वाहन मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को यहां चलने में सुविधा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर परिषद, नगर पंचायत तथा पुलिसकर्मियों को सड़कों पर प्लास्टिक कचरा फेंकने वाले लोगों का चालान करने के लिए अधिकृत किया गया है। ब्यास नदी के दोनों तटों को सुरक्षित रखने के लिए 80 करोड़ रुपये की ब्यास तटीकरण परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रो़ धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मनाली के स्थानीय निवासियों के हित में शहर एवं योजना नियमों में छूट प्रदान की है, जिससे वे ब्यास के एक किनारे 25 मीटर स्थान छोड़ने के बाद भवन निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अंदरुनी क्षेत्रों तक जाने वाले पर्यटकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शीघ्र ही मनाली में हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+