हिमाचल में बालिका सप्ताह का आयोजन सोमवार से
शिमला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष वीना ठाकुर ने रविवार को कहा कि प्रदेश में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है तथा 24 से 31 जनवरी तक बालिका सप्ताह मनाया जा रहा है।
ठाकुर ने कहा कि देहरा के आऱ.एस़ मेमोरियल कॉलेज व शिवालय आईटीआई में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को सुजानपुर टिहरा एवं सीयोग में बालिका बचाओ रैली तथा 24 जनवरी को ही कुल्लू जिले के सरवरी में किशोरियों की देखभाल, विकास और शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को दाड़लाघाट में मुहल्ला बैठक, 27 जनवरी को नुक्कड़ नाटक तथा 31 जनवरी को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में बालिका बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को ऊना जिले के इसपुर में भ्रूणहत्या विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं रैली, 29 जनवरी को मण्डी जिले के तल्याड़ गांव में चित्रकला प्रतियोगिता व रैली, 30 जनवरी को दौलतपुर चौक में बालिका बचाओ विषय पर मुहल्ला बैठक तथा इसी दिन शिमला जिले के कण्डा गांव में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला एवं बालिका बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को शिमला जिले के चौपाल में बालिका बचाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications