कर संग्रह लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय : प्रणब
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और उत्पाद एवं सीमा शुल्क केंद्रीय बोर्ड (सीबीईसी) की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "प्रत्यक्ष कर संग्रह को चार प्रतिशत और अप्रत्यक्ष कर संग्रह को छह प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।"
उन्होंने कर अधिकारियों से सेवा कर संग्रह बढ़ाने पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि बाधाओं को दूर करने के बाद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू कर दिया जाएगा।
मुखर्जी ने कहा कि एक तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था में जीएसटी प्रणाली को रखना आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications