पंजाब में विस्फोट में 4 जवान घायल (लीड-1)

लुधियाना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना में निष्क्रिय करने के लिए ले जाए जा रहे विस्फोटकों में विस्फोट हो जाने से सेना के चार जवान घायल हो गए। यह घटना यहां रविवार सुबह हुई।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार घायल जवानों को उपचार के लिए फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक जवान को जालंधर के अस्पताल में भेजा गया।

विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के अभियान का नेतृत्व कर रहे बम निस्तारण इकाई के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद भट्ट ने यहां संवाददाताओं से कहा, "विस्फोट में हमारे चार जवान घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक जवान एफ.डी. खान को बेहतर इलाज के लिए जालंधर के अस्पताल में भेज दिया गया है। खान के जबड़े में गंभीर चोट लगी है, जिस कारण उन्हें बोलने में तकलीफ हो रही है।"

विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की कार्रवाई 'ऑपरेशन संयम' सेना ने गत 10 नवम्बर को शुरू की थी। इसके तहत करीब 17,000 विस्फोटकों को नष्ट किया जाना है।

यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक जवान विस्फोटकों को निष्क्रिय किए जाने वाली जगह पर ले जा रहा था।

सेना के एक सूत्र ने बताया, "जवान के हाथ में ही विस्फोटक सामग्री में विस्फोट हो गया।"

प्रशासन को वर्ष 2004 में चण्डीगढ़ से 110 किलोमीटर दूर पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में लावारिस विस्फोटकों का जखीरा मिला था। उसे निष्क्रिय करने का फैसला लेने में करीब छह बरस लग गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+