बिहार में शत्रुघ्न सिन्हा की गिरफ्तारी के आदेश
पटना। राजनेता से अधिक बॉलीवुड हीरो के रूप में मशहूर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को ने गिरफ्तार करने का आदेश शनिवार देर रात बिहार के बेतिया जिले की पुलिस को दिया गया। सिन्हा को जांच में वर्ष 2010 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सिन्हा राज्य की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।
आदेश के मुताबिक, यदि वह इस मामले में फरार रहते हैं तो उनकी सम्पत्ति जब्त की जाए। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की अनुमति बिना पिछले साल गौनाहा थाना अंतर्गत बेलवा बहुआरी गांव में हेलीकॉप्टर उतारने के मामले में सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिन्हा ने भाजपा की उम्मीदवार भागीरथी देवी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया था।













Click it and Unblock the Notifications