पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारी
रायपुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने अपने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक उप प्रभागीय अधिकारी प्रखर शर्मा (30) बस्तर जिले के छोटे डांगर इलाके में तैनात थे। वह जगदालपुर कस्बे के एक होटल में मृत अवस्था में मिले।
पुलिस मुख्यालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई है। अभी यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन हम दूसरे कारणों से भी इंकार नहीं कर सकते। हो सकता है आत्महत्या करने के लिए उस पर दबाव बनाया गया हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications