पश्चिमी मिदनापुर में माकपा नेता की हत्या
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, "सशस्त्र लोगों ने शुक्रवार रात लालगढ़ के समीप रामगढ़ के माकपा नेता रवि महतो को घर से निकालकर गोली मारकर हत्या कर दी। उनका गोलियों से छलनी शव शनिवार को बरामद हुआ।"
अधिकारी ने बताया, "हत्या में जो तरीका अपनाया गया है उससे नक्सलियों का हाथ होने का पता चलता है। घटनास्थल से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले नक्सली पर्चे भी मिले हैं।"
इस बीच लालगढ़ के समीप लखनपुर के जंगलों में ग्रामीणों को शनिवार सुबह दो नरकंकाल मिले। सुरक्षाकर्मियों ने नरकंकालों की जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया।
राज्य के मुख्य सचिव समर घोष ने कहा, "पीड़ितों की पहचान के लिए नरकंकालों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "वर्ष 2009 में इस इलाके से दो पुलिसकर्मी लापता हो गए, उनके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications