ऑक्सीजन गैस कारखाने में विस्फोट की मजिस्ट्रेट जांच
जिलाधिकारी आर. मीनाक्षी सुदंरम ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व एस.एन. पांडे को सौंपी है।
शुक्रवार को गैस प्लांट में रोजाना की तरह मैनीमोल्ड सिस्टम पर ऑक्सीजन के सिलेंडर रिफिल किए जा रहे थे। इसी बीच अचानक एक विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल गए थे। गंभीर रूप से दो घायलों का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व एस.एन. पांडे ने बताया कि घटना की जांच शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications