इंजीयरिंग छात्र ने खुद को गोली मारी
गाजियाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर शहर में अपनी पढ़ाई से असंतुष्ट इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि खुद को खत्म करने वाला हितेश कुमार शर्मा मुरादनगर के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में बी.टेक. का छात्र था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात छात्र राधेश्याम कालोनी स्थित किराए के कमरे बाहर से निकला और स्थानीय तौर पर बनी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। लोगों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हितेश अलीगढ़ का रहने वाला था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि अच्छी तरह पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।
पिता राजकुमार शर्मा को संबोधित पत्र में हितेश ने कहा है कि पिता की अपेक्षा की अपेक्षाएं पूरी करना उसे मुश्किल लग रहा है, इसलिए वह अपनी जान दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications