विपक्षी पार्टी ने की राणे को हटाने की मांग
मुम्बई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (आरएलडीएफ) ने रविवार को राज्य के उद्योग मंत्री नारायण राणे पर जैतपुर परमाणु विद्युत संयत्र का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।
आरएलडीएफ ने पिछले शुक्रवार को रत्नागिरि में राणे द्वारा दिए गए उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें मंत्री ने जैतपुर परमाणु विद्युत संयत्र के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को चेतावनी दी और कहा कि यह परियोजना वापस नहीं ली जाएगी।
राणे के बयान की आलोचना करते हुए आरएलडीएफ नेता रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण से राणे के रवैए पर स्पष्टीकरण मांगा तथा यह बताने की मांग की कि क्या वह उनके साथ किसी समझौते से बंधे हुए हैं?
उन्होंने कहा, "यदि सरकार राणे के विचारों से सहमत नहीं है तो वह उन्हें कैबिनेट से हटाए।"
अठावले ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि राणे ने जैतपुर परमाणु विद्युत संयत्र के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को सार्वजनिक तौर पर चेतावनी देकर सभी जनतांत्रिक नियमों का उल्लंघन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications