झारखण्ड में नक्सलियों ने 5 को अगवा किया
रांची, 23 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के चतरा जिले में रविवार को नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों को अगवा कर लिया।
पुलिस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने राजपुर थानांतर्गत खीरगद्दा गांव से पांच ग्रीमाणों को अगवा कर लिया। समझा जाता है कि एक भूखंड को लेकर चल रहे विवाद के कारण ग्रामीणों को अगवा किया गया।"
पुलिस ने पांचों ग्रामीणों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications