झारखण्ड में हाथियों ने मां-बेटी को कुचला
रांची, 23 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में हाथियों के एक झुंड ने एक महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
हाथियों के झुंड ने डुमरी थानांतर्गत कारनी गांव पर हमला कर दिया। हाथियों ने मां-बेटी को कुचलने के साथ दो घरों को ध्वस्त कर दिया और खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया।
ज्ञात हो कि चार जनवरी को भी हाथियों ने इसी जिले के बारनांगा गांव में उत्पात मचाया था। रांची से 140 किलोमीटर दूर इस गांव में हाथियों के झुंड ने दो लोगों को कुचल कर मार दिया था। इससे एक हफ्ता पहले ऐसे ही हमले में जंगली जंतुओं ने छह जनजातीय लोगों की जान ले ली थी।
जानकारों का कहना है कि राज्य के 13 जिलों में वन का दायरा सिमटने के कारण हाथी अक्सर लोगों की बस्तियों में चले आते हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले आठ वर्षो के दौरान राज्य में 750 से अधिक लोग हाथियों द्वारा कुचलने से मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications