देशप्रेम दिवस के रूप में मनाई जाए नेताजी जयंती : नारायणन
नेताजी की 114वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि नेताजी की महत्ता को देखते हुए उनकी जयंती को 'देश प्रेम दिवस' के रूप में मनाने के लिए सभी लोग सहमत होंगे। मैं इसके लिए केंद्र सरकार को लिखूंगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पूरा राष्ट्र नेताजी की अगली जयंती को 'देशप्रेम दिवस' के रूप में मनाएगा।"
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा नेता जी की जयंती रविवार को 'देशप्रेम दिवस' के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने तीन दिन पहले 20 जनवरी को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications