उत्तराखण्ड में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून सहित पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही। इसके कारण तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में दिन में कोहरा न होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।
राज्य मौसम केन्द्र के निदेशक ए.के.शर्मा ने बताया कि देहरादून में न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शर्मा ने बताया कि पंतनगर में न्यूनतम 4.8 और अधिकतम 24.4, मुक्तेश्वर में यह 1.4 व अधिकतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं टिहरी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री और अधिकतम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि चटख धूप खिली होने के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गयी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications