नक्सलियों का समर्थन नहीं करें बुद्धिजीवी : नारायणन
कोलकाता में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 114वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नारायणन ने कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि बुद्धिजीवी नक्सली विचारधारा और उनकी गतिविधियों का समर्थन करें।''
राज्यपाल से जब यह पूछा गया कि बुद्धिजीवियों और समाज का एक वर्ग नक्सलियों का समर्थन क्यों कर रहा है, तो पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, "माओवाद में एक विचारधारा और विचार है। लिहाजा लोग सर्मथन कर रहे हैं।"
समाज के एक तबके द्वारा नक्सलियों को बढ़ावा देने के मसले पर राज्यपाल ने एक बार फिर चिंता जाहिर की और कहा, "हमें अच्छी समझ रखने वाले नागरिकों की सोच का समर्थन करने की जरूरत है। इससे चीजें काबू से बाहर नहीं होंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications