मधुमक्खियों के हमले में 8 बच्चे घायल
पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण एक स्कूल के बच्चे सीतामउ थाना क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पिकनिक मनाने गए थे। बंदरों की उछल-कूद के बीच उन्होंने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया।
बताया गया है कि छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने पिकनिक मनाने गए इन बच्चों पर हमला बोल दिया। इस हमले में आठ बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सीतामउ के अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications