पश्चिमी मिदनापुर हत्याकांड दुर्भाग्यपूर्ण : नारायणन
कोलकाता में आयोजित के एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से चर्चा में नारायणन ने कहा, "मानव जाति की हत्या नहीं की जानी चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर में सालबनी के रामेश्वरपुर इलाके में एक चाय की दुकान के समीप नक्सली हमले में तीन लोग मारे गए थे और एक घायल हो गया था।
नक्सली इस दौरान लोगों की पिटाई करने के बाद अचानक गोलीबारी करने लगे। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरने वाले तीन लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications