काला धन वापस लाने में ढिलाई कर रही सरकार : करात
अगरतला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने विदेशों में जमा काले धन के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इस मामले में ढिलाई से पेश आ रही है।
करात ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "सरकार की ढिलाई से सर्वोच्च न्यायालय भी असंतुष्ट है।"
उन्होंने कहा, "काले धन को वापस लाने के मुद्दे पर सरकार की ओर से की जा रही ढिलाई ही है कि सर्वोच्च न्यायालय को उसे फटकार लगानी पड़ी।"
करात ने कहा कि सरकार को काले धन को वापस लाने के लिए कदम उठाने चाहिए और उनके नामों का खुलासा करना चाहिए जिनके पैसे वहां जमा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications