मप्र में तापमान में बढ़ोतरी (लीड-1)
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे सर्द स्थान रीवा व रायसेन जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा राजधानी भोपाल सहित इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी तरह अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। इसकी वजह से लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications